Bihar Police Recruitment 2026-27: अगर आप भी बिहार पुलिस में शामिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में बड़ी घोषणा करते हुए बताया है कि राज्य में जल्द ही 60,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।
![]() |
| बिहार पुलिस में 60,000 नई भर्ति |
इस भर्ती प्रक्रिया को मार्च 2027 तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आइए जानते हैं इस नई भर्ती और सरकार की अन्य बड़ी घोषणाओं के बारे में विस्तार से।
पदों का विवरण (Vacancy Details)
सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कुल 60 हजार से अधिक पदों को विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है:
- 31,000 पद: सिपाही (Constables) के लिए।
- 13,500 पद: बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल (BISF) में।
- 1,700 पद: सैप (SAP) के लिए।
- अन्य पद: इसके अलावा विभिन्न विशेष बटालियनों और इकाइयों में नियुक्तियां होंगी।
प्रमुख घोषणाएं और बड़े बदलाव
इस बार की भर्ती और पुलिस व्यवस्था में कुछ बेहद महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं जो अभ्यर्थियों के लिए जानना जरूरी है:
- अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण: केंद्र सरकार की तर्ज पर अब बिहार पुलिस भर्ती में भी अग्निवीरों के लिए विशेष आरक्षण का प्रावधान लागू किया जाएगा।
- अभया ब्रिगेड (पुलिस दीदी): महिलाओं और स्कूल-कॉलेज की छात्राओं की सुरक्षा के लिए 'अभया ब्रिगेड' का गठन किया जाएगा। इसमें शामिल महिला पुलिसकर्मियों को 'पुलिस दीदी' कहा जाएगा। इनके लिए 1500 स्कूटी और 2500 मोटरसाइकिल भी खरीदी जा रही हैं।
- दो नई बटालियन: राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए दो नई पुलिस बटालियन बनाई जाएंगी।
- SSG और विशेष दस्ता: केंद्र की तर्ज पर बिहार में भी SSG का गठन होगा और एक 'स्पेशल बम निरोधक दस्ता' तैयार किया जाएगा।
- अन्य सुविधाएं: सभी 40 पुलिस लाइनों में 'जीविका रसोई' के माध्यम से भोजन की व्यवस्था होगी और पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए स्कूल और क्रेच (Crich) की सुविधा भी दी जाएगी।
भर्ती का उद्देश्य
उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि नीतीश सरकार 'क्राइम कंट्रोल' पर कोई समझौता नहीं करेगी। राज्य में बढ़ते औद्योगिकीकरण और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस बल की संख्या बढ़ाना अनिवार्य है। इसके साथ ही भागलपुर में एक 'मुक्त कारागार' और राज्य में 'नेशनल फॉरेंसिक विश्वविद्यालय' की स्थापना भी की जाएगी।
निष्कर्ष:
बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह एक सुनहरा अवसर है। 31 हजार सिपाही पदों के साथ-साथ अन्य विभागों में भी बंपर भर्तियां आने वाली हैं। अपनी तैयारी को तेज कर दें!
ऐसी ही और ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए shortjankari.in के साथ जुड़े रहें।

0 Comments
If you any doubt please let me know