SSC GD Bharti 2026 Latest Update: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC GD (Constable) भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर एक बहुत ही महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। अगर आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आयोग ने परीक्षा की तारीखों में बदलाव के साथ-साथ एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र की प्रक्रिया में भी बड़े बदलाव किए हैं।
SSC GD परीक्षा अब 23 फरवरी से नहीं होगी
पहले के नोटिस के अनुसार, SSC GD 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) 23 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली थी। लेकिन नए आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित (Defer) कर दिया गया है।
ध्यान दें: नई परीक्षा तिथियों (Fresh Dates) की घोषणा SSC जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर करेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षा मार्च 2026 में आयोजित की जा सकती है।
स्लॉट चयन (Slot Selection) की सुविधा खत्म
इस बार SSC ने एक और बड़ा बदलाव किया है। नोटिस के अनुसार, अब उम्मीदवारों के लिए Slot Selection की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
इसका सीधा मतलब यह है कि:
- अब उम्मीदवार अपनी पसंद का एग्जाम स्लॉट या समय नहीं चुन सकेंगे।
- SSC खुद अपने नियमों और उपलब्धता के अनुसार उम्मीदवारों को परीक्षा शहर (City) और शिफ्ट आवंटित करेगा।
एडमिट कार्ड और सिटी डिटेल्स (Exam City & Admit Card)
SSC ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की जानकारी उम्मीदवारों को किस प्रकार दी जाएगी:
- City Live: परीक्षा शुरू होने से 8 से 10 दिन पहले आपको पता चल जाएगा कि आपकी परीक्षा किस शहर में है।
- Admission Certificate (Admit Card): आपका असली एडमिट कार्ड आपकी परीक्षा की तारीख से केवल 2 से 3 दिन पहले जारी किया जाएगा।
आगे क्या करें?
भले ही परीक्षा स्थगित हो गई है, लेकिन आपके पास तैयारी के लिए कुछ और दिनों का समय मिल गया है। अपनी पढ़ाई की रफ्तार कम न होने दें।
SSC GD 2026 से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट shortjankari.in पर आते रहें।

0 Comments
If you any doubt please let me know